तेलुगू इंडस्ट्री की जानी मानी सीनियर अभिनेत्री अन्नपूर्णा की बेटी कीर्ति ने आत्महत्या कर ली है. हैदराबाद की श्रीनगर कॉलोनी में शनिवार सुबह अभिनेत्री की 22 वर्षीय बेटी ने यहां यूसुफगुड़ा स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने आज बताया कि अभिनेत्री अन्नपूर्णा की बेटी कीर्ति को कल उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने छत से लगे पंखे से लटके हुआ देखा। कीर्ति की चार साल पहले शादी हुयी थी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि पिछले कुछ महीनों में कुछ बीमारियों के कारण वह कथित तौर पर अवसाद में चली गयी थी।
शुक्रवार की देर रात 2 बजे बेंगलुरू से कीर्ति के पति घर पहुंचे थे। कीर्ती बेडरूम में सो रही थी। वेंकटकृष्णा ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो गया था और जब उसने सुबह उठकर देखा तो कीर्ती का शव पंखे पर लटक रहा था। वेंकटकृष्णा ने तुरंत इसकी जानकारी घर के सामने गोदावरी ब्लॉक में रह रही कीर्ती की मां अन्नपूर्णा को दी। बेटी के घर पहुंचने के बाद अन्नपूर्णा ने पुलिस को जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि कीर्ति की एक बेटी गुंगी थई जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थीं और इसलिए उसने आत्महत्या की। उधर, पुलिस का कहना है कि बीमार रहने के चलते आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



