महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने सोमवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि गुजरात के अलंग में तोड़े जा रहे सेना से अलग हुए विमानवाहक पोत विराट को संग्रहालय बनाने के लिए स्थानांतरित करने के लिहाज से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया जाए। शिवसेना सांसद और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अगर हम अपनी भावी पीढ़ी को ज्ञान का लाभ दिये बिना इतिहास को ऐसे ही जाने देंगे तो यह बहुत निराशाजनक होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विराट का रख-रखाव बहुत जरूरी है और इस पर मजबूती से विचार की जरूरत है। अगर भारत सरकार चाहे तो यह बच सकता है। मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र सरकार ऐतिहासिक जहाज का संरक्षण करने में सहयोग के लिए तैयार होगी।’’ भारतीय नौसेना ने तीन साल पहले दुनिया में सबसे लंबे समय तक सेना की सेवा में रहने वाले युद्धपोत ‘विराट’ को सेवा से अलग कर दिया था। यह इस साल सितंबर में टूटने के लिए गुजरात के अलंग तट पर पहुंचा था।


Download Android App
Download iOS App



