पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कश्मीर में बंगाली मजदूरों की हत्या की निंदा की

Summary :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पांच बंगाली मजदूरों की हत्या किए जाने की बुधवार को निंदा की।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पांच बंगाली मजदूरों की हत्या किए जाने की बुधवार को निंदा की। राज्यपाल धनखड़ ने अपनी संवेदना जताते हुए, राज्य सरकार और गैर सरकारी संगठनों से मृतक के परिजनों की मदद करने की अपील की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गहरी पीड़ा हो रही और बहुत दुखी हूं। मैं मुर्शिदाबाद के श्रमिकों की जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या की निंदा करता हूं। 
मानवता का दुश्मन ही ऐसा कायरतापूर्ण और घृणित कार्य करता है। हमें हिंसा से दूर रहने की जरूरत है। सरकार और गैर सरकारी संगठनों से शोक संतप्त परिवारों की मदद करने की अपील करता हूं।’’ 

Desk Team