कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक विधायक बाल बाल बच गए। दरअसल हुआ की जब विधायक पुल का निरीक्षण करने गए तो पूल एक एक हिस्सा टूट गया। दरअसल कर्नाटक के रायचूर जिले में यह हादसा हुआ। जहां जद (एस) के विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए।
जब वर्षा के कारण निरीक्षण करने के दौरान क्षतिग्रस्त पुल का एक हिस्सा ढह गया। जिले के सिरवरा तालुक के मलात गांव में ये घटना हुई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। राज्य विधानसभा में मानवी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नाइक क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करने गए थे। वह पुल का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान पीछे से बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी आ गए।
ज्यादा भीड़ होने के कारण पुल वज़न नहीं सह पाया और भार नहीं सह पाने के कारण क्षतिग्रस्त पुल का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच के लिए नाइक को भी अस्पताल ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App



