राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार यहां स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 18वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने इस गैर सरकारी संगठन की शुरूआत की थी। उन्होंने छात्रों द्वारा पेश किये गये कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के गृह जिले नेल्लोर से शुरू हुए इस ट्रस्ट ने अपनी गतिविधियां विजयवाड़ा और हैदराबाद तक बढ़ा दी हैं।
यह ट्रस्ट ज्यादातर स्वास्थ्य देखभाल, कृषक कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के बीच कौशल विकास जैसे ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में काम करता है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चेन्नई से वायुसेना के विशेष विमान से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के मूल निवास वेंकटचलम गांव पहुंचे।
उपराष्ट्रपति के गृह नगर में कुछ समय बिताने के बाद राष्ट्रपति कोविंद स्वर्ण भारत ट्रस्ट द्वारा संचालित अक्षरा स्कूल पहुंचे और छात्रों से मुखातिब हुए। इससे पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, राज्य के मंत्री पी नारायणा, एन अमरनाथ रेड्डी समेत कई नेता और अधिकारी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को लेने चेन्नई पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App




