पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,207 नए केस सामने आए हैं, जबकि राज्य में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 85.19 फीसदी तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
शनिवार को कोरोना से ठीक होने की दर 84.86 प्रतिशत थी। अभी तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,54,008 रोगी उबर चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार एक दिन में संक्रमण से 52 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,562 हो गयी है, वहीं संक्रमण के 3,087 नये मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 1,80,788 हो गयी है। इस समय राज्य में 23,218 रोगी इलाज करा रहे हैं या पृथक-वास में हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 41,13,811 तक पहुंच गया है और 70,626 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 31,80,865 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



