बीजेपी और कांग्रेस के बीच राम मंदिर को लेकर हमेशा से ही तकरार रहा है, यही कारण है जिसकी वजह से कांग्रेस हमेशा राम मंदिर को निशाने पर लेकर बीजेपी पर तंज कसने का काम करती है। जी हाँ इस बार कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल राम मंदिर का सहारा लेते हुए बीजेपी पर बड़ा तंज कसा है। विधायक बीआर पाटिल ने बीजेपी की आलोचना करते हुआ कहा की ‘बीजेपी राम मंदिर में धमाका कर मुस्लिमों पर लगा देगी आरोप’ इस बयान के बाद से ही सियासी गलियारों में खलबली सी मच चुकी है।
क्या कहा कांग्रेस विधायक ने ?
दरअसल कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर तंज कस्ते हुए कहा की लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है। जी हाँ उन्होंने कहा है की “राम मंदिर पर धमाका कर वो इसका आरोप मुस्लिमों पर लगा देगी” उन्होंने आगे कहा की हिन्दू वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बीजेपी ऐसा कर भी सकती है। दरअसल, कर्नाटक बीजेपी के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया गया जिस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता यह कहते हुए नजर आ रहा है कि इस बात की संभावना है कि मोदी को अपना अगला लोकसभा चुनाव जितवाने के लिए भाजपा राम मंदिर पर बमबारी करेगी और फिर उसका दोष मुसलमान पर लगाएगी इसके बाद हिंदुओं को वह एक जुट करेगी। हालांकि यह भी साफ नहीं हुआ कि पाटिल ने सच में ऐसा कहा भी है या फिर नहीं।


Download Android App
Download iOS App



