पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को अपनी कैबिनेट में फेरबदल करने जा रही हैं। सोमवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल भंग करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना है और 4-5 नए चेहरों को इसमें शामिल किया जा सकता है।
मुख्यम्नत्री बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें हमारे मंत्रिमंडल में फेरबदल करना होगा। मेरी मंत्रिमंडल को भंग करने और नया मंत्रिमंडल बनाने की कोई योजना नहीं है। ऐसे कई विभाग हैं, जिनका कोई समर्पित मंत्री नहीं है। मैं इन सभी विभागों की जिम्मेदारी अकेले नहीं संभाल सकती।’’
मुख्यमंत्री ममता ने कहा, ‘‘हम मंत्रिमंडल में चार-पांच नए चेहरों को शामिल करेंगे। यह फेरबदल बुधवार को किया जाएगा।’’ पंचायत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता समूह विभाग का कार्यभार वर्तमान में बनर्जी संभाल रही हैं। पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से निकालने के बाद उद्योग तथा संसदीय मामलों के विभाग का जिम्मा भी बनर्जी के पास है।
शिवसेना सासंद का बड़ा बयान, बोले- कोश्यारी के बयान से ध्यान हटाने के लिए राउत को किया गया गिरफ्तार
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों में हुए कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के वक्त पार्थ चटर्जी के पास शिक्षा विभाग का प्रभार था। बाद में उनसे यह विभाग ले लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें धनशोधन के मामले में हाल ही में गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App



