केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव भारत के नए इतिहास का सृजन करने वाला है और यह चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर हो रहा है। तोमर ने यह बात अपने समर्थन में जनसंम्पर्क के दौरान एक आमसभा को संबोधित करते हुए कल सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर कला में कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया। देश की ढाई लाख पंचायतों के लिए साल में मूलभूत राशि सात करोड़ मिलती थी, इसे बढ़कर मोदी ने प्राथमिकता पर रखकर दोगुना कर दिया। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गरीबों के जीवन मे समृद्धि आये, इसके लिए उज्वला योजना के तहत गरीबों को गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को मकान और आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव हो या शहर कहीं भी गरीब परिवार को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी।


Download Android App
Download iOS App



