ओडिशा के गंजम जिला प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत बाल विवाह की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला कलेक्टर विजय अमृत कुलांगे ने बताया कि इस पहल के लिए धन जिले की बाल संरक्षण इकाई की निधि से लिया जाएगा।
जिला अधिकारियों ने शनिवार को मासिक बैठक में यह फैसला किया। बाल विवाह की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कुलांगे ने कहा, “हालांकि लोगों को बाल विवाह की तैयारियों की जानकारी होती है लेकिन वे ग्रामीणों के डर से प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं देते। पुरस्कार देने से उन्हें आगे आकर इसकी जानकारी देने की प्रेरणा मिलेगी।”


Download Android App
Download iOS App



