राष्ट्रपति भवन तक छात्रों के मार्च के मद्देनजर JNU के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

Summary :

छात्रावास की फीस में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जेएनयू छात्रों के राष्ट्रपति भवन तक लंबे मार्च के मद्देनजर सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

छात्रावास की फीस में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जेएनयू छात्रों के राष्ट्रपति भवन तक लंबे मार्च के मद्देनजर सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। छात्रों ने तस्वीरें दिखाकर दावा किया कि पुलिस ने जेएनयू के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है। 
यातायात पुलिस ने बताया कि जेएनयू तक जाने वाली सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन और लंबे मार्च के कारण बाबा गंगनाथ मार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद है। 

विभाजनकारी चालक के साथ कैब की सवारी है ‘कैब’ विधेयक: कपिल सिब्बल

Desk Team