कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले के बाद मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के पास मौजूद मशहूर होटल ताज महल पैलेस को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि होटल के पास रात 12.30 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद मुंबई पुलिस को सूचित किया गया।
चीनी ऐप को बैन किए जाने के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, कहा-केंद्र को और प्रभावशाली कदम उठाने चाहिए
यह फोन कथित रूप से पाकिस्तान के कराची से किया गया था और फोन करने वाले ने बम से होटल को उड़ाने की धमकी दी। होटल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है। यह होटल 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों का मुख्य निशाना था।


Download Android App
Download iOS App



