महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की कोशिश करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नापोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रविवार को भिवंडी नगर में कुछ लोगों के समूह के पास पहुंचे और हिंदू भगवानों की आलोचना करने लगे।
वकील राजीव धवन को जमीयत ने अयोध्या मामले से हटाया, FB पोस्ट में दी जानकारी
बाद में आरोपियों ने समूह को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने समूह के सदस्यों से कहा कि अगर वे समाज में धर्म परिवर्तन के संदेश का प्रसार करते हैं तो उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि समूह के एक सदस्य ने बाद में पुलिस के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान गजेंद्र मारुति देवनूर (26), अजय गौतम और अमर वदवाव के तौर पर की गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



