पुलिस ने राज्यसभा सदस्य भाजपा नेता समपतिया उईके के 21 वर्षीय पुत्र सहित तीन युवकों को अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्मैक की 41 पुड़िया जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक आर आर एस परिहार ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने मंडला शहर के देवदरा इलाके से राजा उईके (21), अभिषेक लकड़ा (22) और शाहरुख खान (26) को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ मंगलवार रात को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि उईके पास से स्मैक की 17, अभिषेक से 14 और शाहरुख से 10 पुड़िया बरामद की गयीं। उनके पास से कुल 3.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



