उत्तराखंड का जोशीमठ अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। भू-धंसाव के कारण कई लोग अपने घरों को खो चुके हैं। इस बीच मुश्किलें कम होने की बजाए और बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में 19, 20, 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश की संभावना है, जबकि 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। जोशीमठ में लोग पहले ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं, इस बीच बारिश और बर्फबारी से खतरा और बढ़ सकता हैं। इसलिए इस मामले में सरकार और प्रशासन को सतर्कता बरतनी होगी।
सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की
बता दें कि, भू-धंसाव से प्रभावित कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर राहत केंद्रों में शिफ्ट किया गया है। सरकार पहले ही जोशीमठ के प्रभावित परिवारों के लिए करोड़ों रुपये के राहत पैकेज की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने 3,000 परिवारों के लिए राहत पैकेज जारी किया गया है। सीएम धामी ने बताया था कि प्रति परिवार 1.50 लाख रुपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। परिवारों को 1 लाख रुपये की अग्रिम राशि दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



