पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज फिर से राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक देखने को मिली। जिसको लेकर राहुल गांधी का बयान सामने आया है। इस मामले मे उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। दरअसल आज एक व्यक्ति अचानक से दौड़ते हुए आया और राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की ।लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने उस शख्स को तुरंत वहां से हटा दिया। वहीूं रहुल गांधी ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को लेकर बड़ी बात कह दी है।
उन्होंने कहा मैं वरुण से गले लग सकता हूं लेकिन उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की आज आरएसएस और बीजेपी द्वारा सभी संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। सभी संस्थाओं पर दबाव हैं। प्रेस दबाव में है। नौकरशाही दबाव में है। निर्वाचन आयोग दबाव में है, वे न्यायपालिक पर भी दबाव डालते हैं।
बीजेपी की नफरत की विचारधारा को स्वीकार नहीं करते-राहुल
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आगे कहा, लड़ाई एक राजनीतिक दल की दूसरे राजनीतिक दल से नहीं है। अब यह लड़ाई देश की संस्थाओं जिन पर उन्होंने कब्जा कर लिया है। और विपक्ष के बीच है। उन्होंने दावा किया कि देश में अब सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रियांए गायब हैं। मैंने देखा है कि लोग बीजेपी की नफरत की विचारधारा को स्वीकार नहीं करते। बीजेपी ने देश के आगे नफरत भरी सोच को रखा है। वहीं राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि पंजाब का शासन पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए दिल्ली से नहीं।
केजरीवाल के रिमोट की तरह काम न करें मान
भगवंत मान को केजरीवाल के रिमोट की तरह काम नहीं करना है। सीएम भगवंत मान पर किए गए एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा था कि पंजाब केवल पंजाब से ही चलाया शासन किया जा सकता है। राहु गांधी ने कहा यह ऐतिहासिक तथ्य है। अगर इसे दिल्ली से चलाया जाएगा तो पंजाब के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी पंजाब से गुजर रही है।