पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुजय बंदयोपाध्याय ने शनिवार को एक विवाद के दौरान स्थानीय भाजपा नेता दीपक बाउरी को कथित रूप से गोली मारने की धमकी दी। हालांकि, टीएमसी उम्मीदवार ने इस आरोप का खंडन किया है।
बाउरी ने मीडियाकर्मियों के समक्ष दावा किया कि भाजपा नेता ने जब इलाके के एक मतदान केंद्र पर जाम लगाने की तृणमूल कांग्रेस की कथित कोशिशों का विरोध किया, तब बंदयोपाध्याय ने गोली मारने की धमकी दी। इस कथित विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद बंदयोपाध्याय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने धमकी दी है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इसके उलट, भाजपा के एससी-एसटी मोर्चा के स्थानीय नेता हमारी पार्टी के समर्थकों को पीटने और उन्हें अपंग करने की धमकी दे रहे थे।” भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने आरोपों की फुटेज के साथ टीएमसी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि वे इस विषय की जांच कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



