तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्मि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बड़ा एलान किया है।तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिंह और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। बता दें कि टीएमसी प्रमुख ने इस बात कि जानकारी दे रही हैं।
ममता बनर्जी का ट्वीट
ममता बनर्जी का ट्वीट

टीएमसी प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे।’’
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां-माटी- मानुष।’’
सुप्रियो के पिछले साल भाजपा छोड़ दी थी
आसनसोल लोकसभा सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रहे सुप्रियो के पिछले साल पार्टी छोड़ने और टीएमसी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।
12 अप्रैल को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर अगले महीने 12 तारीख को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।बता दें कि पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचहां और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भी उपचुनाव होंगे। पांचों उपचुनावों की अधिसूचना 17 मार्च को जारी की जाएगी और नतीजे 16 अप्रैल को घोषित होंगे।
चुनाव आयोग ने उपचुनावों की घोषणा ऐसे समय में की है, जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने जहां इन चुनावों में बंपर जीत हासिल की है, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को भी बड़ी जीत मिली है। गोवा में बीजेपी बहुमत से महज एक सीट पीछे है, वहीं मणिपुर में भी बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



