झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में शनिवार को कोबरा बटालियन का एक निरीक्षक घायल हो गया।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवी होमकर ने मीडिया को बताया कि चाईबासा के रेंगड़ा के जंगलों में नक्सलियों की तलाशी का अभियान पिछले कई दिनों से जारी है और नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने की वजह से निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल प्रभाकर सहनी को हेलीकॉप्टर से ले जाकर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान बदस्तूर जारी है।वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हन) अजय लिंडा ने बताया कि कोबरा बटालियन के निरीक्षक को छर्रे लगे हैं।उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सदस्यों द्वारा लगाए गए कई आईईडी गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



