पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले आठ साल में हस्तशिल्प क्षेत्र का व्यापक स्तर पर पुनरूद्धार किया है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को के साथ मिलकर राज्य में कम से कम 10 ग्रामीण हस्तशिल्प हब स्थापित किए गए हैं जिससे करीब 25,000 कारीगरों को लाभ पहुंचा है।
मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के हस्तशिल्पों का प्रचार करने के लिए विश्व बांग्ला स्टोर भी स्थापित किया है। देश में आठ दिसंबर से 14 दिसंबर तक प्रत्येक साल हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



