बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे और इन्ही जवानों में से एक थे कर्नाटक के एच. गुरु.।अब शहीद एच. गुरु. की पत्नी कलावती के सामने नयी मुसीबत आ खड़ी हुई है जिसका समाधान सेना भी नहीं कर सकती।
दरअसल शहीद एच. गुरु. की पत्नी कलावती पर उनके ससुराल वाले ये दबाव बना रहे है की वो अपने ही देवर से शादी कर लें और इस शादी की सबसे बड़ी वजह जो निकल कर आ रही है वो मुआवजा हैं।
शहीद की पत्नी पर अभी भरी दुःख टूटा है और महज 14 दिन पहले ही उन्होंने अपना पति खोया है। शहीद एच. गुरु. की पत्नी कलावती की उम्र अभी 25 साल है और पति की शहादत में उन्हें मुआवज़ा मिलना है। साथ ही दिवंगत अभिनेता व नेता एमएच अंबरीश की पत्नी सुमनलता आधा एकड़ जमीन देने का वादा किया है।
माना जा रहा है की जमीन और मुआवजे के लालच में कलावती की ससुराल से लगातार दबाव बनाया जा रहा है की वो अपने देवर से शादी कर लें। ये शादी करवाने से ससुराल वाले शहीद की पत्नी को मिलने वाले मुआवजे पर अपना हक़ जाता सकते है।
लेकिन कलावती अपने देवर से शादी नहीं करना चाहती और उन्होंने मांड्या पुलिस से इस मामले में मदद मांगी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन्होंने ससुराल वालों से भी मामला जल्द सुलझाने का आग्रह किया है।
पुलिस का कहना है की अगर कलावती को परेशान किया गया तो ससुराल वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी। ये मामला पुलिस के उच्च अधिकारीयों ने भी संज्ञान में लिया है और ये तो साफ़ हो गया है की कलावती को अपने देवर से शादी करना मंज़ूर नहीं है।
वहीँ कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी भरोसा दिलाया है की कलावती को जल्द से जल्द सरकारी नौकरी देने के लिए जरूरी गए है। परिवहन मंत्री डीसी तमन्ना ने भी आश्वस्त किया है की कलावती के लिए जल्द से जल्द सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App









