TRS नेता मल्ला रेड्डी ने आक्रामक बॉडी लैंग्वेज के साथ तेलंगाना कांग्रेस चीफ रेवांथ रेड्डी को किया चैलेंज

Summary :

टीआरएस के नेता मल्ला रेड्डी ने आक्रामक बॉडी लैंग्वेज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए तेलंगाना कांग्रेस चीफ रेवांथ रेड्डी को मंच से ही चैलेंज कर दिया।

राजनीति में नेताओं के बीच आपसी बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का व्यवहार सामान्य है। नेता की विवादित बयानबाज़ी का हालिया मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां टीआरएस के नेता मल्ला रेड्डी ने आक्रामक बॉडी लैंग्वेज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए तेलंगाना कांग्रेस चीफ रेवांथ रेड्डी को मंच से ही चैलेंज कर दिया।
मल्ला रेड्डी ने ताल ठोंक कर रेवांथ के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा- ‘आओ आमने-सामने लड़ो। अगर तुम जीत गए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। अगर तुम्हारे अंदर हिम्मत होगी, तो तुम जीतोगे।’ वीडियो में मल्ला रेड्डी की बॉडी लैंग्वेज भी काफी आक्रामक दिखाई दी।


मल्ला रेड्डी ने ताल ठोंक कर रेवांथ के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा- ‘आओ आमने-सामने लड़ो। अगर तुम जीत गए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। अगर तुम्हारे अंदर हिम्मत होगी, तो तुम जीतोगे।’ वीडियो में मल्ला रेड्डी ने अपनी जांघ और कंधे पर थप्पड़ मारते हुए काफी आक्रामकता दिखाई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुडु चिंतालपल्ली में 62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हाथ में लिया है। मल्ला रेड्डी ने कहा कि चूंकि गांव में कोई समस्या नहीं थी, स्थानीय निवासियों ने रेवंत रेड्डी को तख्तियां दिखाईं और उन्हें अपने गांव नहीं जाने के लिए कहा।

Desk Team