टीवी9 चैनल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि प्रकाश को धोखाधड़ी तथा कंपनी के बैंक खातों से गलत तरीके से भारी-भरकम राशि निकालने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
टीवी9 नाम से कई समाचार चैनलों का संचालन एसोसिएटेड ब्राडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड (एबीसीएल) करती है।
एबीसीएल के एक पूर्णकालिक निदेशक के द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, प्रकाश भी पहले एबीसीएल के निदेशक थे तथा उनके पास कंपनी के बैंक खातों के संचालन का अधिकार था। उन्होंने एक अन्य पूर्व निदेशक के साथ मिलकर सितंबर 2018 से मई 2019 के बीच 18 करोड़ रुपये कंपनी के बैंक खातों से निकाले।
शिकायत के अनुसार, दोनों के पास शेयरधारकों तथा निदेशक मंडल की मंजूरी के बिना इतनी राशि निकालने या खुद के लिये भुगतान करने का अधिकार नहीं था।


Download Android App
Download iOS App



