बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग का अंत दिखने का नाम नहीं ले रहा। दोनों ही एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मुंबई की पीओके से तुलना किए जाने पर संजय राउत ने शनिवार को भाषा की मर्यादा भूलते हुए कंगना को हरामखोर लड़की तक बोल दिया। अब कंगना ने राउत के इस विवादित बयान पर करारा जवाब दिया है।
कंगना ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजय राउत पर पलटवार किया है। कंगना ने अपने वीडियो में बोलते हुए कहा, ‘संजय राउत जी आपने कहा कि मैं एक हरामखोर लड़की हूं। आप एक सरकारी मुलाजिम हैं, आप तो जानते ही होंगे ही इस देश में हर दिन नहीं हर घंटे कितनी लड़कियों के बलात्कार हो रहे हैं और कितने लड़कियों का शोषण हो किया जा रहा है।
संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है
मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है ।
मैं आज़ाद हूँ । pic.twitter.com/773n8XDESI— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 6, 2020
इसका जिम्मेदार ये जो मानसिकता, आपने जिनका भौंडा प्रदर्शन पूरे समाज और पूरे देश के सामने किया है, वो मानसिकता इसकी जिम्मेदार है। इस देश की बेटियां आपको माफ नहीं करेंगी संजय जी, आपने उन सब महिलाओं का शोषण करने वालों का सशक्तिकरण किया है। इस देश की बेटी आपको माफ नहीं करेंगी। जब आमिर खान जी ने कहा था कि मुझे इस देश में डर लगता है तब उन्हें किसी ने हरामखोर नहीं कहा और जब नसीरुद्दीन शाह जी ने कहा तब उनको किसी ने हरामखोर नहीं कहा।’
इसके आगे भी उन्होंने राउत पर गरजते हुए कहा कि जिस मुंबई पुलिस की मैं तारीफ करते नहीं थकती थी, आप देख लीजिए मेरे पुराने कोई भी इंटरव्यू। आज जब वो पालघर की लिंचिंग में साधुओं के सामने कुछ नहीं करते हैं खड़े रहते हैं। एक लाचार बाप सुशांत के पिता के एफआईआर नहीं लेते हैं और मेरे स्टेटमेंट नहीं लेते हैं तो इस प्रशासन के चलते हुए मैं उनकी निंदा करती हूं। ये मेरी अभिव्यक्ति की आजादी है। मैं उनकी निंदा करती हूं और संजय जी मैं आपकी निंदा करती हूं। आप महाराष्ट्र नहीं हैं।
आप ये नहीं कह सकते कि मैंने महाराष्ट्र की निंदा की है। संजय जी मैं 9 सिंतबर को आ रही हूं और आपके लोग कह रहे हैं कि आप लोग मेरे लोग जबड़ा तोड़ देंगे और मुझे मार डालेंगे। आप लोग मार डालिए क्योंकि इस देश की जो मिट्टी है वो ऐसे ही खून से सींचकर इस देश की गरिमा है और अस्मिता के लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी जान दी है और हम भी देंगे क्योंकि हमको भी वो कर्ज निभाना है। मिलते हैं 9 सितंबर को। जय हिंद जय महाराष्ट्र।’
गौरतलब है कि सुशांत मामले में कंगना ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े किए गए थे। जिसके जवाब में संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है कि मुंबई में रहते हुए कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। राउत ने लिखा है, हम उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया मुंबई न आएं। इसके बाद से कंगना और राउत के बीच ट्वीट वॉर चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



