हरिद्वार : गत 3 दिन पूर्व यहां थाना मंगलौर के मौहल्ला पठानपुरा से अपहृत 2 मासूमों की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना की बाबत एस.पी.देहात मणिकान्त मिश्रा ने बताया कि वादिया हिना तलाक शुदा पत्नी आरिफ ने पुलिस को सूचना दी थी, कि उसकी 6 वर्षीया पुत्री महक व 4 वर्षीय पुत्र अरशद का अपहरण करके 2 व्यक्ति कार द्वारा ले गये है।
पुलिस ने जब मामले की जाॅच की तो इस मामले में पुलिस ने ग्राम बुक्कनपुर के 2 युवक ताविश व आजम को हिरासत में ले लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने वादिया हिना के घर आना जाना व बच्चों का अपहरण करना स्वीकार कर लिया था। आरोपी ताविश हिना से निकाह करना चाहता था तथा हिना के पूर्व पति आरिफ से पैदा हुए बच्चे महक व अरशद इस निकाह में बाधक बन रहे थे।
पुलिस ने बताया कि ताविश ने पुलिस के सामने बच्चों को नशे की गोलियाॅ चाॅकलेट में खिलाकर उन्हें गंगनहर में फेंकना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



