मध्यप्रदेश के कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र में आज सुबह एक ट्रक ने मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटर साइकिल सवार तीनों युवक जुहला गांव से कटनी की तरफ आ रहे थे, तभी रास्ते में एक ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में कुष्ण और राहुल पटेल की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि सुनील गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केंद्र सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संविधान की आत्मा छलनी करने वाला बिल लाई : प्रियंका
घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद काफी समय तक ग्रामीणों में चकाजाम कर दिया। हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों को समझने के बाद चकाजाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



