CAB विरोध प्रदर्शन के कारण विमानन कंपनियों ने रद्द की असम की उड़ानें

Summary :

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने सिर्फ कोलकाता और डिब्रुगढ़ के बीच की उड़ान को रद्द किया है। गोएयर के एक प्रवक्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को असम की उड़ानों को रद्द किया गया है।

असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन के कारण विभिन्न विमानन कंपनियों ने राज्य के कई शहरों की उड़ानें गुरुवार को रद्द कर दी। उड़ानें रद्द करने वाली विमानन कंपनियों में इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गोएयर शामिल हैं। 
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि असम में अस्थिरता की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को गुवाहाटी तथा डिब्रुगढ़ की उड़ानें रद्द की गयी हैं। कंपनी ने गुवाहाटी, डिब्रुगढ़ और जोरहाट की उड़ानों के यात्रियों के लिए 13 दिसंबर तक टिकट रद्द करने या यात्रा की तिथि बदलने के लिए शुल्क समाप्त कर दिया है। 

केंद्र सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संविधान की आत्मा छलनी करने वाला बिल लाई : प्रियंका

विस्तारा ने एक ट्वीट में बताया कि उसने सरकार के परामर्श के अनुसार उड़ानें रद्द की हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने सिर्फ कोलकाता और डिब्रुगढ़ के बीच की उड़ान को रद्द किया है। गोएयर के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को असम की उड़ानों को रद्द किया गया है। 


नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरौला से फोन एवं संदेशों के जरिए असम की उड़ानें रद्द करने के मंत्रालय के परामर्श के बारे में प्रतिक्रिया के लिए संपर्क करने की कोशिशें की गयीं, लेकिन अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 

Desk Team