महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार को उनके 79वें जन्मदिन पर बधाई दी। ठाकरे ने पवार को महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) का ‘‘मार्गदर्शक’’ बताया। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने पिछले महीने राज्य में सरकार गठन के लिए एमवीए गठबंधन बनाया था।
पाकिस्तान की ओर से हो रहे घुसपैठ की कोशिशों को नजरअंदाज कर रही है सरकार: शिवसेना
मुख्यमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट कर पवार को शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे को भी श्रद्धांजलि दी जिनकी जयंती बृहस्पतिवार को मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने मुंडे को ‘‘जनता का नेता और मराठवाड़ा का बेटा’’ बताया। नयी दिल्ली में जून 2014 में एक कार दुर्घटना में मुंडे की मौत हो गई थी।
दिवंगत भाजपा नेता की बेटी पंकजा मुंडे पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री थीं लेकिन 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव में वह परली सीट से अपने चचेरे भाई तथा राकांपा के नेता धनंजय मुंडे से हार गईं।


Download Android App
Download iOS App



