उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों को किया संबोधित, कहा- चुनाव में गद्दारों को बिना जमीन में गाड़े चैन से नहीं बैठेंगे

Summary :

उद्धव ठाकरे ने आज अपने सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने अपने बंगले मातोश्री से बाहर आकर मुंबई के कलानगर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

उद्धव ठाकरे ने आज अपने सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने अपने बंगले मातोश्री से बाहर आकर मुंबई के कलानगर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। खुली जीप में अपने समर्थकों से संवाद साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा,’ जो गद्दार ने वो चले गए। जो निष्ठावान थे मेरे साथ रह गए। चुनाव में गद्दारों को गाड़े बिना चैन से नहीं बैठेंगे। चोरों को सबक सिखा कर रहेंगे। महाशिवरात्रि के दिन शिव का धनुष चोरी किया गया है। लेकिन महाराष्ट्र की जनता मूर्ख नहीं है।
उद्धव ठाकरे का बयान 
Mumbai: चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं की बुलाई  बैठक, इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा - Uddhav Thackeray calls an emergency  meeting after EC recognises
जिस कपट नीति से हमारा पवित्र धनुष बाण चोरों को दिया गया, उसी कपट नीति से हमारा मशाल चुनाव चिन्ह भी छीना जा सकता है। लेकिन आपकी ताकत के साथ हममें फिर से भगवा फड़काने की ताकत है।शिवसेना को मिटाया नहीं जा सकता। चुनाव आयोग आज गुलाम बन चुकी है। सरकारी मशीनरी गुलाम बन चुकी है। गद्दार धनुष-बाण को संभाल नहीं सकेंगे। वह शिव धनुष है। उन्हें संभालना उनके बस की बात नहीं है। वे धनुषबाण उठाएंगे वह उल्टा होकर उन्हीं पर गिर पड़ेगा।  उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को ललकारते हुए कहा, चुनावी मैदान में गद्दारों को गाड़े बिना चैन से नहीं बैठेंगे। गद्दारों को चुनौती देता हूं।मर्द हो तो चुनावी मैदान में धनुष-बाण लेकर उतरो। जनता दिखाएगी कि असली शिवसेना कौन है।’
मैं झुका नहीं, झुकूंगा नहीं
गरजते हुए ठाकरे ने कहा, ‘मैं झुका नहीं, झुकूंगा नहीं। आज तक कभी चुनाव चिन्ह किसी से लेकर इस तरह नहीं दिया गया था। जो आज हुआ वो कभी नहीं हुआ था। चोरों को सबक सिखा कर रहेंगे। कंधे से कंधे मिलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज का भगवा फिर फहराएंगे। शिवसेना समाप्त हो नहीं सकती, कोई इसे खत्म कर नहीं सकता। ‘
मोदी को बालासाहेब का मुखौटा लगाकर महाराष्ट्र आना पड़ता है
उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘पीएम मोदी का नाम महाराष्ट्र में नहीं चलता है। महाराष्ट्र आकर उन्हें बालासाहेब ठाकरे का मुखौटा लगाना पड़ता है। इसलिए उन्हें शिवसेना के नाम और धनुष-बाण की जरूरत थी। चुनाव आयोग ने गुलाम बनकर उनकी यह जरूरत पूरी की। लेकिन किसी की कितनी भी पीढ़ियां दम लगा लें, वे शिवसेना को खत्म नहीं कर सकेंगे।’

Desk Team