मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के बहुप्रतीक्षित फैसले का ‘श्रेय’ नहीं ले सकती।
ठाकरे ने संवाददताओं से कहा,‘‘हमने सरकार से (अयोध्या में भव्य) राम मंदिर के निर्माण पर एक कानून बनाने का अनुरोध किया था लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। लेकिन अब उच्चतम न्यायालय फैसला सुनाने जा रहा है तो सरकार इसका श्रेय नहीं ले सकती (अगर फैसला मंदिर के पक्ष में आया तो भी)।
गौरतलब है कि राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय शनिवार को अपना फैसला सुनाएगा।


Download Android App
Download iOS App



