अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने अयोध्या पर फैसले का सम्मान करने, शांति बनाए रखने की अपील की

Summary :

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है और हम सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए और इस फैसले का सम्मानपूर्वक स्वागत करना चाहिए।’’

जयपुर : राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के मद्देनजर देशवासियों से न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। 
दरगाह के दीवान जैनुअल आबदीन अली खान ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं हिन्दू—मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों और भारतीय नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने की अपील करता हूं। यह समय हमारी एकता और भाईचारा दिखाने का है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है और हम सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए और इस फैसले का सम्मानपूर्वक स्वागत करना चाहिए।’’ 

Desk Team