महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या जाएंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे। शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा कि ठाकरे दोपहर में भगवान राम की पूजा करेंगे और शाम में सरयू नदी के तट पर महाआरती में हिस्सा लेंगे।राउत ने शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में ‘ऐतिहासिक आयोजन’ में शामिल होने का अनुरोध किया है ।
भारत दौरे से पहले दिखा राष्ट्रपति ट्रंप का बाहुबली अवतार, शेयर किया Video
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की अयोध्या की यह पहली यात्रा होगी। वह 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने थे। ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली के दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आए थे।


Download Android App
Download iOS App



