जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा अमरीकी सैन्य विमान ग्लोबमास्टर

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई। इसकी झलक शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट में भी देखने को मिली, जब अमेरिकी सैन्य विमान ग्लोबमास्टर सी-17 की लैंडिंग एयरपोर्ट रनवे पर हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई। इसकी झलक शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट में भी देखने को मिली, जब अमेरिकी सैन्य विमान ग्लोबमास्टर सी-17 की लैंडिंग एयरपोर्ट रनवे पर हुई। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पहुंचकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्योंकि जयपुर एयरपोर्ट को दिल्ली एयरपोर्ट के बाद पहले विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। 
जानकारों ने बताया कि ड्रम्प के भारत पहुंचने के दौरान अगर दिल्ली में मौसम खराब हुआ और एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान उतरने में समस्या आई, तो विकल्प के तौर पर जयपुर एयरपोर्ट को पहली प्राथमिकता में रखा है। इसी के चलते शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे यूएस आर्मी का विशेष विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, जिसने आसपास की सुरक्षा का जायजा लिया। 

भारत दौरे से पहले दिखा राष्ट्रपति ट्रंप का बाहुबली अवतार, शेयर किया Video

एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो इस विमान में यूएस सुरक्षा सर्विस के जवान भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जिन्होंने एयरपोर्ट पर सुरक्षा का जायजा लिया। यह विमान कई उपकरण लेकर भी पहुंचा था। एक घंटे निरीक्षण के बाद यह विमान करीब 10.30 बजे वापस लौट गया। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 24 फरवरी से 2 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। 

Desk Team