नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स केस में बुधवार को इकबाल कासकर की गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी ने प्रोडक्शन वारंट पर यह कार्रवाई की है। एनसीबी की मुंबई टीम द्वारा यह बहुत बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
हाल ही में एनसीबी ने चरस के दो कंसाइनमेंट पकड़े थे, जिनको पंजाब के लोग कश्मीर से मुंबई बाइक से लाया करते थे। इस मामले में करीब 25 किलोग्राम चरस जब्त हुई थी। इस मामले में आगे की जांच के दौरान ही एनसीबी को अंडरवर्ल्ड के तार मिले. इसी वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की कस्टडी एनसीबी ने ली है।
छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में मिला जंगली हाथी का शव, करंट लगने से हुई मौत
बताया जा रहा है कि कासकर को एनसीबी मुंबई में अपने ऑफिस लाएगी। पूछताछ और जांच के दौरान एनसीबी को यह मामला ना सिर्फ ड्रग्स की सप्लाई और बिक्री का नजर आया था बल्कि ड्रग्स की कमाई से टेटर फंडिंग के सुराग भी हाथ लगे थे. इस तरह एनसीबी की जांच में ड्रग्स, टेरर और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन सामने आते ही एनसीबी ने अपनी जांच की रफ्तार बढ़ा दी और इसी क्रम में इकबाल कासकर की गिरफ्तारी हुई।


Download Android App
Download iOS App



