मध्यप्रदेश के भिंड से एक हैरान कर देने वाला मामा सामने आया है। यहां बबेड़ गांव में रहने वाली वंदना राजावत के पति रघुराज राजावत की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद पति की मृत्यु से दुखी वंदना ने कल घर के अंदर फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

एक अन्य घटना जिले की गोरमी थाना क्षेत्र के सुकांड गांव की है, जहां एक महिला को घर के अंदर नहाने के दौरान करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कल महिला घर में नहाकर धुले हुए कपड़ को तार पर डालने आई। कपड़ सुखाने वाला तार में किसी तरह करंट दौड़ रहा था जिससे वो करंट के चपेट में आ गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुयी है।


Download Android App
Download iOS App



