केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने नई मिसाइल के प्रक्षेपण पर DRDO को दी बधाई

Summary :

भारत ने जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की मिसाइल (MRSAM) का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया है।

भारत ने जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की मिसाइल (MRSAM) का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया है। भारत की सफलता पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने गुरुवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी। 
नाइक ने ट्वीट किया, ‘‘डीआरडीओ को ओडिशा के तट से कल जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की पहली मिसाइल के प्रक्षेपण के लिए बधाई।’’ ‘भारत डायनामिक्स लिमिटेड’ ने एमआरएसएएम मिसाइल का निर्माण किया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि भारतीय सेना में इसको शामिल करने से रक्षा बलों की युद्धक क्षमता में और बढ़ोतरी होगी। 


मिसाइल को बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से लगभग 3.55 बजे एक ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर से दागा गया।इस मिसाइल को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। 

Desk Team