कोरोना वायरस एक साल बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनता ही नहीं सिडनी में हाल ही में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ती दिख रही है। वहीं अब यहां भारत और ऑस्टे्रलिया के बीच होने वाली तीसरे टेस्ट के आयोजन पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है। हालांकि यह सब कुछ देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अन्य विकल्प पहले से ही तैयार कर रखे हैं।

दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बताया कि सिडनी में कोरोना महामारी के ताजा मामले आने के बाद तीसरा टेस्ट मूल कार्यक्रम के मुताबिक कराए जाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि सिडनी में कोरोना के हालात नहीं सुधरने पर मेलबर्न को तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए विकल्प के तौर पर रख लिया गया है।

बता दें सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना वायरस के तेजी से मामलों में बढ़ोत्तरी होने के बाद आने वाली 7 जनवरी से वहां शुरू होने वाली तीसरे टेस्ट को लेकर अनिश्चतता की स्थिति बनी हुई है। वहीं 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट होना है और वह तीसरे टेस्ट की मेजबानी की दौड़ में भी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘हम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को तीसरे टेस्ट और गाबा को चौथे टेस्ट की मेजबानी का पूरा मौका देंगे। सिडनी में अगर हालात में सुधार नहीं होता है तो आपात योजना के तहत हम विक्टोरिया सरकार के साथ मिलकर तीसरा टेस्ट भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कराएंगे और चौथा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान लिया जाएगा।

वैसे हाल-फिलहाल की बात करें तो सिडनी के उत्तरी तटों पर हालात काफी ज्यादा बेकार हो रखे हैं,लेकिन ऐसी उम्मीद है कि क्वींसलैंड जरूरी रियायत नहीं देगा यानी खिलाड़ी और प्रसारण दल सिडनी से ब्रिसबेन यात्रा नहीं कर सकेंगे जहां चौथा टेस्ट होना है।

बताते चले की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।


Download Android App
Download iOS App



