Telangana: केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा और एल मुरुगन ने सोमवार को तेलंगाना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान विभिन्न विभागों में भर्ती किये गये नये कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
Highlights:
- तेलंगाना में केंद्रीय मंत्रियों खुबा और मुरूगन ने नियुक्ति पत्र सौंपे
- पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नियुक्ति पत्र वितरित किए
- ‘25 साल भारत के लिए महत्वपूर्ण’
पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नियुक्ति पत्र वितरित किए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती किये गये एक लाख से उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री मुरुगन ने यहां राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (एनआईएसए) के नव चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
‘25 साल भारत के लिए महत्वपूर्ण’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरुगन ने कहा कि अगले 25 साल भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऐतिहासिक गति से विकास कर रहा है। उनके दृष्टिकोण से, भारत 2047 तक एक विकसित देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि नए नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है।
रोजगार मेला में 405 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किये
यहां चंद्रयानगुट्टा में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में इसी तरह के एक अन्य कार्यक्रम में, रसायन, उर्वरक एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने राज्य में नव चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला में 405 उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।


Download Android App
Download iOS App



