बीजेपी सांसद रवि किशन हाल ही में एक दलित के घर भोजन करते हुए नजर आए थे। भोज के दिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी द्वारा दलितों के घर भोजन करने को छलावा करार दिया है।
नवाब मलिक ने कहा कि रवि किशन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे दलित के घर खाना खाने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे, फिर वे दलित से घृणा की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि दलितों के प्रति उनके मन में क्या है, दलित के घर खाना सिर्फ एक छलावा है।
इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “दलित के घर भोजन के बाद का बोले साहब देखा भाइ लोग। ज़िंदगी झंड बा ,फिर भी घमंड बा।”
दलित के घर भोजन के बाद का बोले साहब देखा भाइ लोग. ज़िंदगी झंड बा ,फिर भी घमंड बा. https://t.co/V5tXUHXngY
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) January 17, 2022
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अगले महीने वाले विधानसभा चुनावों में दलितों की अहम भूमिका है। समाज के इस तबके को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम सियासी दल अपनी-अपनी जुगाड़ में लगे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी छोड़ने के बाद से दलितों को लुभाने की कवायद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता रवि किशन ने दलितों के घर भोजन किया।


Download Android App
Download iOS App



