उत्तराखंड में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, मिली जानकारी के मुताबिक राज्य रूद्रपुर सिडकुल औघोगिक क्षेत्र में ब्रिटानिया कंपनी की बिस्कुट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसकी वजह से बड़ा नुकसान हो गया ।
घटना के समय फैक्ट्री के वकर्स को पुलिस ने निकाला बाहर
ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शनिवार मध्यरात्रि के बाद लगी आग बुझाने के लिए दमकल की 15-20 गाड़ियों को भेजा गया।उन्होंने कहा कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे सभी लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।उन्होंने कहा कि कंपनी की बिस्कुट निर्माण इकाई के दो-तीन एकड़ में बने गोदाम में रखे हजारों टन बिस्कुट जलकर खाक हो गए। घटना में गोदाम भी पूरी तरह जल गया है।

वहीं, अधिकारी ने बताया कि कंपनी के बड़े पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग बुझाने की कार्रवाई में शामिल रहे जूनाथ टीसी ने कहा कि आग बहुत हद तक नियंत्रित कर ली गयी है।उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



