देश में बारिश और बाढ़ के चलते मौसम का रुख बदलता हुआ नजर आ रहा है। कई जगह बारिश का केहर जारी है , उत्तराखंड में मौसम बार- बार करवट बदल रहा है। लगातार बारिश के चलते मौसम प्रभावित हुआ है।ठंड का मौसम बस कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है, लेकिन अभी से उसकी आहट दिखने लगी है।
बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पिछले तीन दिनों से पहाड़ो पर बारिश हो रही है। बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पढ़ने लगी है। बारिश के दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी। तीन दिनों की बारिश के बाद बद्रीनाथ में सूरज के दर्शन हुए है। पहाड़ी चोटियां काफी सुनहरी दिखाई दे रही है।

मौसम भी बहुत ज्यादा अच्छा हो गया है। हेमकुंड और बद्रीनाथ की यात्रा तेजी के साथ चल रही है। वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है। इस बार लगता है सितंबर के महीने से ही ठंड पड़ने लगेगी। अब बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है। तो समय से पहले ठंड पड़ने लग सकती है। अभी भी कई जगहों पर मौसम विभागने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



