उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक दर्शन भारती ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कथित तौर पर हिंदू धर्म के खिलाफ लोगों को भड़काने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली धमकी देने के लिए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जन्मेजय खंडूरी को शिकायत की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को बुधवार को सौंपे गए एक पत्र में भारती ने हैदराबाद के सांसद पर लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काने और उसे मानने वालों को धमकाने का आरोप लगाया।उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ उन्होंने (ओवैसी) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली धमकी दी है और उनकी जान को खतरे में डाला है।’’
भारती ने उस वीडियो क्लिप का उल्लेख किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष ओवैसी कथित तौर पर यह कहते सुने गए कि जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और अपने मठ या कहीं और होंगे… तो उन्हें कौन बचाएगा।भारती ने कहा कि एआईएमआईएम के नेता देश में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा हैं। ओवैसी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।उत्तराखंड रक्षा अभियान वही संगठन है जिसने वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्माताओं के खिलाफ भी शिकायत की थी और दारुल उलूम देवबंद के उन दावों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, जिसमें बद्रीनाथ को बदरुद्दीन की मजार बताया गया था।


Download Android App
Download iOS App



