उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित डिजिटल रैली रद्द कर दी गई है। बीजेपी ने अपने अधिकारी ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री जन चौपाल के माध्यम से उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे।
राज्य के लिए पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद संगठनात्मक स्तर पर लिया गया और इसे जल्द ही पुनर्निर्धारित किया जाएगा। मोदी को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए डिजिटल रैली को संबोधित करना था।
Prime Minister Shri @narendramodi‘s program in Uttarakhand on 4th Feb stands cancelled due to inclement weather. https://t.co/d2T6s9xWhh
— BJP (@BJP4India) February 3, 2022
प्रधानमंत्री का 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र, 8 फरवरी को टिहरी, 10 फरवरी को हरिद्वार और 12 फरवरी को नैनीताल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअली सभाओं का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे।


Download Android App
Download iOS App



