उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका असर चारधाम यात्रा पर पड़ा है। गंगोत्री यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ चारों धामों के मार्ग बंद हैं। जगह जगह लैंडस्लाइड और मार्ग ध्वस्त हो गए हैं जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चमोली में बारिश होने से एक ओर जहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कमेडा में हाईवे 100 मीटर लैंडस्लाइड होने से धंस गया है जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो चुकी है। जानकारी प्राप्त हुई है कि गोचर कमेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 100 मीटर टूटने के कारण मार्ग बाधित हो गया है, इसे जल्द से जल्द पुनः बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। दो से तीन दिन तक बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों तथा वाहनों के लिए यह मार्ग बाधित रहेगा।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए एनएचआई के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। खुराना ने कहा है कि, जो भी यात्री रास्ते में रुके हैं उनको प्रशासन द्वारा जलपान, बिस्किट आदि की व्यवस्था की जा रही है और जगह-जगह यात्रियों को पुलिस के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



