कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का रविवार को निधन हो गया। 80 वर्षीय हृदयेश ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह शनिवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुई थीं।
पार्टी के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि इंदिरा दिल्ली में एक बैठक में भाग लेने आई हुई थीं, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उत्तराखंड सदन में आज उनकी मौत हो गई। इंदिरा के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक जताया।
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की एक मज़बूत कड़ी, डॉ इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वे अंत तक जन सेवा एवं कांग्रेस परिवार के लिए कार्यरत रहीं। उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान प्रेरणास्रोत हैं।
उनके प्रियजनों को शोक संवेदनाएँ। pic.twitter.com/b8KmeSCoqw
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 13, 2021
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की एक मज़बूत कड़ी, डॉ इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वे अंत तक जन सेवा एवं कांग्रेस परिवार के लिए कार्यरत रहीं। उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान प्रेरणास्रोत हैं।


Download Android App
Download iOS App



