मध्य प्रदेश में आज टीकाकरण महाअभियान शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में पीताम्बरा देवी सिद्धपीठ मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि कहा आज योग दिवस पर महावैक्सीन अभियान शुरू हुआ है। तो सभी वैक्सीन लगाएं क्योंकि वैक्सीन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मैंने मां से यही प्रार्थना किया है कि तीसरी लहर से हम जनता को सुरिक्षत कर सकें। इस अभियान की सफलता और कोरोना को खत्म करने के लिए भी उनसे प्रार्थना की है।
वहीँ प्रदेश में सभी जिलों में सुबह 10 बजे तक साठ हजार से अधिक लोगों ने कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाई।आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण महाअभियान उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। प्रात: 10 बजे तक 60 हजार लोगों ने कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण केंद्रों के लिए नियुक्त प्रेरकों ने महाअभियान का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया और आमजन को वैक्सीन के लिए प्रेरित कर शपथ भी दिलवाई।
टीकाकरण के लिए बनाए गए सभी केंद्रों को सजाया संवारा गया और अनेक केंद्रों पर लोगों को आकर्षित करने के लिए नवाचार भी किए गए। भोपाल के सीएफआई नवोदय हॉस्पिटल में बनाए गए केंद्र पर टीका लगवाने आए लोगों को डोरेमान ने स्वागत किया। मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण केंद्रों पर महाअभियान का शुभारंभ कर वैक्सीनेशन कार्य को देखा और उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलवाई।


Download Android App
Download iOS App



