बाप से थी दुश्मनी निकाली 4 साल के मासूम बच्चे पर, बेरहमी से हमला, सड़क पर बुरी तरह पटका

Vasai Child Assault Viral Video

Vasai Child Assault Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना महाराष्ट्र के वसई इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति एक छोटे बच्चे को उठाकर जोर से जमीन पर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खौफनाक दृश्य ने इंटरनेट पर लोगों को गुस्से और दुख से भर दिया है।

वीडियो देखने के बाद हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर कोई व्यक्ति इतने छोटे बच्चे के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है। क्रूरता की हद पार करने वाली वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति छोटे से बच्चे को पैर से उठा कर जमीन पर बुरी तरह पटक रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kesari (@punjabkesari_pk)

Vasai Child Assault Viral Video: आपसी रंजिश का शिकार बना मासूम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। आरोपी की पहचान संदीप पवार के रूप में हुई है, जिसका बच्चे के पिता के साथ पहले से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने चार साल के बच्चे विघ्नेश को निशाना बना लिया। जब उसे बच्चा अकेला मिला, तो उसने गुस्से में आकर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इस घटना से साफ है कि निजी दुश्मनी का शिकार एक मासूम बच्चा बन गया, जिसका इस विवाद से कोई संबंध नहीं था।

Post Viral On Social Media: सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

Post Viral On Social Media
Post Viral On Social Media (Source: Social Media)

यह वीडियो वसीम अकरम त्यागी नाम के एक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोग इस क्लिप को देख चुके हैं।

वीडियो में यह भी नजर आता है कि आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन हमला इतनी तेजी से हुआ कि किसी को प्रतिक्रिया देने का मौका नहीं मिला। जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

Maharashtra Vasai Viral Video: इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल

इस घटना के सामने आने के बाद वसई क्षेत्र में लोगों के बीच भय और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घायल बच्चे विघ्नेश के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी लोग कर रहे हैं। साथ ही यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि समाज में बढ़ती हिंसक प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंगुजरात ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।