Anupama 02 April Spoiler Alert: टीवी शो Anupamaa में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में जया की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। किडनैपिंग के बाद जब अनुपमा अपनी बेटी को ढूंढ लेती है, तब उसकी हालत बेहद गंभीर होती है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहां डॉक्टर उसकी हालत क्रिटिकल बताते हैं।
Anupama 02 April Spoiler Alert: जया की हालत नाजुक, अस्पताल में शुरू हुआ असली ड्रामा

डॉक्टर इलाज शुरू तो कर देते हैं, लेकिन इसके बाद असली मुसीबत सामने आती है। अस्पताल का भारी-भरकम बिल अनुपमा के हाथ में थमा दिया जाता है। बताया जाता है कि इलाज के लिए करीब 1 लाख रुपये तुरंत जमा करने होंगे, वरना इलाज रुक सकता है। यह सुनते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। एक मां के लिए अपनी बेटी को इस हालत में देखना और पैसों की कमी का सामना करना, उसे पूरी तरह तोड़ देता है। यहीं से कहानी में इमोशनल और तनाव भरा मोड़ आता है।
Anupama Begs for Money: पैसों के लिए भटकी अनुपमा, सड़क पर गिरी बेहोश

जया की जान बचाने के लिए अनुपमा हर दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाती है। पैसे जुटाने के लिए वह इधर-उधर भटकती है, लेकिन कोई मदद नहीं मिलती। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि वह सड़क पर ही चक्कर खाकर गिर पड़ती है।
बंकू उसकी मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन हालात उसके बस में नहीं होते। दूसरी तरफ दिग्विजय भी इस समय मदद करने में अनेबल नजर आता है। ऐसे में अनुपमा पूरी तरह अकेली पड़ जाती है। मां की मजबूरी और दर्द को दिखाते ये सीन दर्शकों को इमोशनल कर देंगे। एक तरफ बेटी की जान का खतरा, दूसरी तरफ पैसों की किल्लत- अनुपमा की जिंदगी में जैसे तूफान आ गया है।
Anupama Jaya Hospital Drama: मोटी बा के आगे गिड़गिड़ाई अनुपमा, मिला अपमान

जब हर रास्ता बंद हो जाता है, तब अनुपमा आखिरी उम्मीद लेकर मोटी बा यानी वसुंधरा के पास पहुंचती है। वह फोन पर उनसे मदद मांगती है और जया की हालत के बारे में बताती है।
लेकिन यहां कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है। जहां अनुपमा को उम्मीद होती है कि उसे मदद मिलेगी, वहीं मोटी बा उसे खरी-खोटी सुनाने लगती है। वह अनुपमा को ‘भिखारी’ तक कह देती है और उसे ताने मारती है। इसी के साथ कोठारी हाउस में भी बवाल मच जाता है। गौतम की हरकतों पर मोटी बा का गुस्सा फूट पड़ता है और परिवार में रिश्तों की दरार और गहरी हो जाती है।
Anupama Upcoming Twist: कहानी में आगे क्या होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या अनुपमा समय रहते पैसों का इंतजाम कर पाएगी? क्या जया की जान बच पाएगी? और क्या मोटी बा का दिल बदलेगा? आने वाले एपिसोड्स में इमोशन, ड्रामा और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
Read More: Anupama 1 April 2026 Spoiler Alert: खतरे में फंसी जया, Anupama करेगी जान की बाज़ी- देखें कौन जीतेगा…


Download Android App
Download iOS App




