मणिपुर में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि दो महिलाओं को नग्न परेड करने के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि नग्न परेड कराने का वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। जहां वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। रोज किसी ने किसी का घर फूंक रहा है। रोज किसी न किसी मां की कोख उजड़ रही है. इस बीच शनिवार को विपक्षी गठबंधन मणिपुर के दौरे पर पहुंचे। हिंसा के ताजा मामले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही 6 लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत
आपको बता दें कि मणिपुर में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों सहित छह अन्य घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने बिष्णुपुर में छह घरों में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार रात यह जानकारी दी है कि
हमलावरों ने फौगाकचाओ इखाई, हेइकोल, तेराखोंगसांगबी और कांगवई इलाकों में गोलीबारी की. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो सुरक्षाकर्मियों समेत छह अन्य घायल हो गए। इस बीच खबर है कि मंगलवार को इकोल और फौगाकचाओ इखाई इलाकों में सशस्त्र हमलावरों की गोलीबारी के बाद छर्रे लगने से घायल हुए एक ग्रामीण की शुक्रवार को मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



