इंदौर में भड़क सकती है जुमे की नमाज के बाद हिंसा! ईंट का जवाब पत्थर से देने की कही गई बात

Summary :

विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर मीडिया को संबोधित किया जहाँ उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है ।

विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर मीडिया को संबोधित किया जहाँ उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है ।
ईंट का जवाब पत्थर से देंगे- सोहन विश्वकर्मा
विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय उन्माद कर सकता है उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे सोहन विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि इंदौर शहर की शांति में बाधा इसका संदेश सरकार और समाज को देना है इतना ही नहीं दरअसल
पठान मूवी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है ।
कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम के नारे’ लगाए
जहाँ विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने बताया कि पठान फिल्म  का विरोध करने के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक तन्नू शर्मा और कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम के नारे’ लगाए। लेकिन इसमें मोहम्मद साहब का नाम किसने लिया ये कन्फर्म नहीं है। वीएचपी नेता ने कहा कि  बजरंग दल के तन्नू शर्मा उस समय मौन थे, उस वीडियो को आधार बनाकर मुस्लिम समाज ने थानों में ज्ञापन दिया था। जैसा उनकी भावनाएं आहत हुई हैं विश्व हिंदू परिषद किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहता है यदि हुई है तो विश्व हिंदू परिषद उसका और ईश निंदा का समर्थन नहीं करता है अगर ऐसा हुआ है तो उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।
‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी तक देदी गई धमकी 
दरअसल VHP नेता सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि बड़वाली चौकी क्षेत्र और देवास क्षेत्र में सर तन से जुदा के नारे लगाए जाना और निर्दोष लोगों के वाहनों, दुकानों में तोड़फोड़ करना ठीक नहीं है। इससे बड़ा उन्माद होने की आशंका है, सोहन विश्वकर्मा ने बताया कि हमने इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को ज्ञापन करते बताया है कि तन्नू शर्मा का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर सर तन से जुदा की खुलेआम धमकी दी जा रही है। 
उदयपुर का बदला भी मालवा में ले लेंगे- सोहन विश्वकर्मा 
सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि घटना के बाद से ही कुछ लोगों द्वारा इसे बड़ा रूप देने तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा जैसे नूपुर शर्मा के बयान के बाद राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ हुई थी वैसी घटना मालवा में नहीं हो इसकी सरकार और प्रशासन से आग्रह है।अगर हुई तो हम उदयपुर का बदला भी मालवा में ले लेंगे। 
तन्नू शर्मा और उसके परिवार को सुरक्षा देने की अपील 
VHP नेता ने बताया कि तन्नू शर्मा ने 3 माह में 85 केस लव जिहाद के बनवाए थे।विश्व हिंदू परिषद सरकार से आग्रह कर रह है कि तन्नू शर्मा और उसके परिवार को सुरक्षा दे, ये हम प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं, सोहन विश्वकर्मा ने कहा शुक्रवार को नमाज के बाद बड़ा जुलूस निकालकर हिंदुओ को डराने का प्रयास किया जाएगा, हिंदू समाज से आग्रह करता हूं डरने की आवश्यकता नहीं है,  अगर हिंदुओं को परेशान करने का प्रयास किया तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। 

Desk Team